फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेताजी सुभाष कॉलेज में अब मेरिट से होगा प्रवेश

Fri, 30 May 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नेताजी सुभाष कॉलेज में अब मेरिट से होगा प्रवेश
विज्ञापन
लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय ने अपने यहां दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा खत्म कर दी है। अब यहां मेरिट के माध्यम से छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा खत्म करने का जो सबसे बड़ा कारण सामने आ रहा है, वह यहां सीटें खाली रह जाने की आशंका है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी। यहां शुक्रवार से प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी। महाविद्यालय में बीते दिनों कार्यवाहक प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश परीक्षा खत्म करने का निर्णय लिया गया था।



नेताजी सुभाष चंद्र कॉलेज राजधानी का इकलौता राजकीय कॉलेज था जहां दाखिले के लिए छात्राओं को प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती थी। अगर नेशनल पीजी और आईटी कॉलेज को छोड़ दें तो 20 से अधिक अनुदानित महाविद्यालयों में भी किसी में प्रवेश परीक्षा नहीं होती है।
विज्ञापन


एक सीट पर होते थे कई दावेदार



सुभाष चंद्र बोस कॉलेज कई वर्षों से छात्राओं में लोकप्रिय रहा है। आलम यह होता था कि यहां एक सीट पर प्रवेश के लिए कई छात्राओं का दावा होता था। इस कारण कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले का नियम लागू कर दिया था। लेकिन इस बार आवेदन के दौरान ही यहां एडमिशन शुरू कर दिए गए हैं।

कई माह से नियमित प्राचार्य नहीं



नैक से बी डबल प्लस ग्रेड हासिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय कॉलेज में करीब एक वर्ष से नियमित प्राचार्य नहीं है। यहां नियमित प्राचार्य रही प्रो. अनुराधा तिवारी गत वर्ष सेवानिवृत्त हो गई थीं। तब से यहां नियमित प्राचार्य की तैनाती नहीं हो पाई है। कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में वरिष्ठ शिक्षक प्रो. रश्मि बिश्नोई तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें