लखनऊ। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में इन दिनों सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को गोमतीनगर के विशाल खंड में सड़क का धंस गई। इससे यहां गहरा गड्ढा हो गया है और एक पेड़ भी झुक गया है, जिसके कभी भी गिरने का अंदेशा है। जहां पर सड़क धंसी है, वह हिस्सा फुटपाथ की ओर है, लेकिन बारिश का पानी सड़क की ओर से भी नीचे मिट्टी काट रहा है। इससे सड़क के और हिस्से के भी धंसने का खतरा बना हुआ है। इससे पहले इंदिरानगर में पिकनिक स्पॉट रोड, ब्लॉक सी और रिंग रोड के पास और गोमतीनगर में ही हनीमैन चौराहे के पास सड़क धंसी थी।
विशालखंड में धंसी सड़क।