फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब हर महीने तय तारीख पर आपके इलाके पहुंचेगी फूड सेफ्टी मोबाइल वैन

विज्ञापन
मोबाइल फूड सेफ्टी वैन।
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करने और मौके पर ही प्रारंभिक जांच की सुविधा देने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मोबाइल फूड सेफ्टी वैन का मासिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब विभाग की मोबाइल फूड सेफ्टी वैन हर महीने तय तारीख पर शहर के अलग-अलग खाद्य सुरक्षा जोन और तहसीलों में पहुंचेगी, जहां खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की प्रारम्भिक जांच के साथ आम लोगों और खाद्य कारोबारियों को मिलावट की पहचान के तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन


जारी रोस्टर के तहत प्रत्येक माह की एक से 23 तारीख तक नगर निगम के सभी 23 खाद्य सुरक्षा जोन में वैन पहुंचेगी। इसके बाद 24 से 28 तारीख तक क्रमश: सदर, बीकेटी, मोहनलालगंज, मलिहाबाद तहसील और कैंट क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पहली जुलाई को वैन नरही क्षेत्र में जागरूकता के लिए पहुंचेगी।

मोबाइल फूड सेफ्टी वैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें