फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फील्ड के आठ लाख कर्मचारी स्कूलों में लगाएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी

Sat, 31 Aug 2019 03:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Biometric attendance
विज्ञापन
प्रदेश सरकार अब स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ ही फील्ड में काम करने वाले विभिन्न संवर्ग के लाखों कर्मचारियों की समय से नियमित हाजिरी की मुहिम में जुटेगी। इसके लिए गांवों के परिषदीय स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


स्कूलों में मशीनें लगने के बाद बेसिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास सहित अन्य महकमों के आठ लाख से अधिक कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी समय पर पहुंचेंगे तो ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। 

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने विभाग का कार्यभार ग्रहण करने से पहले अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार व राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परिषदीय स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए पंचायतीराज, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों के बीच समन्वय की जरूरत बताई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनों की व्यवस्था करने और फील्ड केसमस्त कर्मियों की हाजिरी उसमें सुनिश्चित करने की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री ने द्विवेदी को आश्वस्त किया था कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिस विभाग से मदद की आवश्यकता होगी, वह मिलेगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री की ओर से पंचायतीराज विभाग के मंत्री को पत्र लिखा गया है। इसमें ग्राम पंचायतों के खर्च से परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। स्कूलों में मशीन की सुरक्षा के बंदोबस्त होंगे। 

शिक्षकों, स्कूल के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ ही ग्राम पंचायत पर तैनात होने वाले सफाई कर्मचारियों, चपरासी, चौकीदार, ग्राम पंचायत अधिकारी, एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हाजिरी भी बायोमीट्रिक मशीन पर दर्ज किए जाने का प्रस्ताव है।

एक बायोमीट्रिक मशीन से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हाजिरी पर नजर रखी जा सकेगी। हर विभाग अपने-अपने कर्मी की उपस्थिति की अलग-अलग मॉनिटरिंग कर सकेंगे। इसका सरकार के कामकाज पर बड़ा सकारात्मक असर सामने आने की संभावना है।

 पंचायतीराज विभाग की मदद से स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने जा रहे हैं। शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों को भी इसी मशीन पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। 
-सतीश द्विवेदी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें