समिति का स्टेज कैरिज एवं कांट्रैक्ट कैरिज बस के टैक्स में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। फिलहाल टैक्स की वर्तमान व्यवस्था (सिटिंग क्षमता) को यथावत रखते हुए वर्तमान टैक्स की दर में 10 फीसदी की बढ़ोतरी प्रस्तावित किया है। इसी तरह स्वामित्व ट्रांसफर कराने पर वाहन का एकमुश्त जमा किए गए टैक्स का 10 फीसदी देना प्रस्तावित है। वर्तमान में गैर व्यवसायिक वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर कराने पर 300 रुपये और व्यवसायिक वाहन छोटे (6990 किग्रा) के 500 रुपये और बड़े के 750 रुपये देने पड़ते हैं।
किस पर कितना रोड टैक्स की दरें
वाहन की कीमत वर्तमान टैक्स प्रस्तावित टैक्स
- 10 लाख रुपये से कम 8 फीसदी 10 फीसदी
- 10 से 20 लाख रुपये तक 10 फीसदी 12 फीसदी
- 20 लाख रुपये से अधिक 12 फीसदी 14 फीसदी
प्रमुख सचिव को भेजा प्रस्ताव
वाहन के टैक्स ढांचे में बदलाव का प्रस्ताव प्रमुख सचिव (परिवहन) को भेजा गया है। इसमें डीजल वाहनों पर दो फीसदी रोड टैक्स बढ़ाना प्रस्तावित है। कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
- धीरज साहू, आयुक्त परिवहन विभाग