फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.43 करोड़ वोटर्स तय करेंगे सियासी भविष्य

Sat, 01 Feb 2014 10:06 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर नेताओं के भाग्य का फैसला 13.43 करोड़ मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


इनमें करीब पांच करोड़ युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा मतदाताओं की संख्या 40 प्रतिशत है।

ये आंकड़े अंतिम वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद सामने आए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने शुक्रवार को वोटर लिस्ट जारी की।

उन्होंने बताया कि कुल वोटरों में 7.36 करोड़ पुरुष व 6.07 करोड़ महिला मतदाता हैं। पिछले दिनों चले संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान इस मतदाता सूची में 46 लाख मतदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान नाम जोड़ने व हटाने के लिए कुल 99.60 लाख लोगों ने आवेदन किए थे।

इनमें से 82.56 लाख मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ दिए गए हैं। 36.18 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे भी गए हैं। पहली जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 27.02 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

सिन्हा ने बताया कि वोटर लिस्ट में 99.99 फीसदी मतदाताओं के फोटोग्राफ उपलब्ध हैं। केवल 500 मतदाताओं की ही फोटो नहीं है।

प्रदेश की कुल जनसंख्या में मतदाताओं का प्रतिशत 63.62 हो गया है। महिला मतदाताओं का भी प्रतिशत पहले की अपेक्षा बढ़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें