विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
प्रदेश में अमरोहा की नौगांव सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टुंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट पर उप चुनाव हो रहा है। 9 से 16 अक्तूबर तक इन सीटों पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 17 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 अक्तूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 3 नवंबर को सभी सात सीटों पर मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी।