फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 19 को ब्लॉक प्रमुख और 29 को होंगे जिला पंचायत अध्यक्षों के उपचुनाव

Thu, 11 Jul 2019 09:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रदेश के 17 जिलों में 23 ब्लॉक प्रमुखों के रिक्त पदों पर उप चुनाव 19 जुलाई को और कौशांबी, बुलंदशहर, ललितपुर और हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्षों के रिक्त पदों पर उप चुनाव 29 जुलाई को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कन्नौज की छिबरामऊ, कुशीनगर की फाजिलनगर, चंदौली की शाहाबगंज, जौनपुर की डौभी, बरेली की मझगवां, बस्ती की कप्तानगंज, बिजनौर की कोतवाली, बुलंदशहर की जहांगीराबाद और गुलावटी, लखीमपुर खीरी की गोला, सुल्तानपुर की करौंदीकला, हमीरपुर की सरीला और राठ क्षेत्र पंचायतों में प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से ये पद रिक्त हुए हैं।

इसके अलावा आजमगढ़ की मार्टिनगंज, कुशीनगर की सुकरौली, फतेहपुर की विजयीपुर, बलिया की पन्दह और हनुमानगंज, बागपत की छपरौली, मऊ की बडराव, लखीमपुर खीरी की बांकेगंज, सुल्तानपुर की प्रतापपुर कमौंचा और हरदोई की माधोगंज क्षेत्र पंचायत में भी उप चुनाव होगा। ये पद ब्लॉक प्रमुख के निधन या उनके इस्तीफे से रिक्त हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कौशांबी जिला पंचायत में अध्यक्ष के त्यागपत्र से पद रिक्त हुआ है जबकि बुलंदशहर, ललितपुर और हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से उप चुनाव कराया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के नामांकन 17 से

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 23 क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) पद पर उप चुनाव के लिए 17 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
 
जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव का कार्यक्रम
22 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 29 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें