फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election 2024 : यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी, 21 मार्च को होगा मतदान

Fri, 23 Feb 2024 05:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP MLC Elections 2024 Dates : यूपी में विधान परिषद की खाली होने वाली 13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए 4 मार्च से नामांकन शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद की रिक्त 13 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन सीटों पर 4 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा जबकि मतदान 21 मार्च को होगा।

विज्ञापन


विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई 2024 को खाली हो रही हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 4 मार्च को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 21 मार्च को मतदान होगा। इसके बाद इसी दिन शाम पांच बजे के बाद मतगणना होगी। 

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उ0प्र0 विधान परिषद के 13 सदस्यों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल आगामी 05 मई, 2024 को समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों द्वारा होने वाली रिक्तियों की पूर्ति के लिए विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें