फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

Wed, 07 Jan 2015 02:02 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद की खाली हो रही 12 सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन


नामांकन पत्र 13 जनवरी तक भरे जाएंगे। अगर जरूरी हुआ तो 23 जनवरी को मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

परिषद की 12 सीटें इस महीने की 30 जनवरी को खाली हो रही हैं। इनमें सात बसपा, तीन सपा व दो भाजपा की हैं। चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे अधिसूचना जारी कर दी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त पांडेय ने बताया कि 13 जनवरी तक नामांकन होंगे।

इसके बाद 14 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 जनवरी नाम वापस लेने का अंतिम दिन है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें