फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध चैंबरों पर आज से चस्पा होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम शुक्रवार से कचहरी परिसर में बने अवैध चैंबरों पर नोटिस चस्पा करेगा। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद दोबारा शुरू की जा रही है। इन चैंबरों को खाली कराने और तोड़ने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह पहले हाईकोर्ट ने अवैध निर्माणों पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब नगर निगम इन्हें तोड़ने से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इसमें चैंबर वालों को खुद ही कब्जा हटाने के लिए मौका दिया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार से नोटिस लगाए जाएंगे। इसमें चैंबर मालिकों को निर्धारित समयसीमा में अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा जाएगा। नगर निगम के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए नोटिस लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें