फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: 50 फीसदी मतदाताओं को नोटिस जारी, नाम... सरनाम मैच न होने व मैपिंग से करीब आठ लाख आवेदक किए गए चिह्नित

Tue, 03 Feb 2026 08:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह समीउद्दीन नीलू, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में एसआईआर के बाद 50 फीसदी मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। नाम, सरनाम मैच न होने व मैपिंग के आधार पर करीब आठ लाख आवेदकों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एसआईआर के तहत नाम-सरनाम, मैच न होने व मैपिंग के आधार पर चिह्नित करीब आठ लाख आवेदकों को नोटिस जारी कर सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। 27 फरवरी तक सुनवाई चलेगी, लेकिन अभी तक इनमें से 4.45 लाख आवेदकों को ही प्रशासन नोटिस जारी कर सका है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि जिन्हें नोटिस जारी किया गया है, उनमें से 79,199 (18 प्रतिशत) आवेदकों की ही सुनवाई का डाटा फीड हो सका है। यह हाल तब है जब जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 171 एआरओ के माध्यम से सुनवाई की जा रही है। अधिकतर विभागों के कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर इस काम में लगाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार नोटिस जारी करने और सुनवाई की स्थिति

नाम विधानसभा जारी नोटिस सुनवाई
मलिहाबाद 29,065 5,896
बख्शी का तालाब 47,361 12,017
सरोजनीनगर 53,309 7,356
लखनऊ पश्चिम 76,179 18,965
लखनऊ उत्तर 57,098 9,553
लखनऊ पूर्व 71,399 5,651
लखनऊ मध्य 52,140 7,657
लखनऊ कैंट 29,818 7,508
मोहनलालगंज 28,754   4,596
 
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि जिन आवेदकों की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुई है, ऐसे 4.80 लाख मतदाता चिह्नित किए गए हैं। करीब चार लाख मतदाता नाम, सरनाम आदि का मिलान न होने के कारण चिह्रित किए गए हैं। 171 एआरओ सुनवाई के लिए नियुक्त किए गए हैं। चिह्नित सभी लोगों को जल्द नोटिस जारी कर सुनवाई कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें