फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल-दुकान में खुले केंद्रों को जारी होगा नोटिस

Sun, 25 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के आवंटन में हुई गड़बड़ी मामले की रिपोर्ट कमेटी ने शनिवार को सौंप दी है। सीएमओ का कहना है कि जो केंद्र होटल व दुकान में खुले हैं, उन्हें नोटिस देकर जगह बदली जाएगी, ताकि मरीजों को इलाज में किसी तरह की अड़चन न आए।
विज्ञापन



मालूम हो कि त्रिवेणी जन आरोग्य मंदिर दुकान में खुलवा दिया गया है। इससे पहले जन आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर की ससुराल में संचालित हो रहा था। शिकायत के बाद बीते साल अफसरों ने नोटिस देकर बिल्डिंग को बदला था। अफसरों ने त्रिवेणीनगर फर्स्ट में खुली परचून की दुकान में जन आरोग्य मंदिर खुलवा दिया। यहां पर मरीजों की ओपीडी का ग्राफ भी कम है। इसी तरह संजय गांधीपुरम में खुला केंद्र भी होटल के आधे हिस्से में खुला है।




जबकि अंबरगंज की बजाय महबूगंज की संकरी गली में केंद्र खुला है। टीबी हॉस्पिटल के नजदीक होने से यहां पर मरीज तक नहीं आते हैं। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। पूरे मामले की रिपोर्ट कमेटी ने सीएमओ को सौंपी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जिन केंद्रों की जगह ठीक नहीं है, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। उनका स्थान बदला जाएगा, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें