लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित नगर निगम की पहली मल्टीस्टोरी आवासीय योजना अहाना ग्रींस में आवंटियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही अधूरे कार्यों को जनमसस्याओं को दूर कराने का आदेश भी दिया गया है। यह कार्रवाई अमर उजाला में शुक्रवार को अहाना ग्रींस की समस्याओं को लेकर प्रकाशित खबर के बाद की गई है।
अहाना ग्रींस में नगर निगम की लापरवाही के कारण छोटी-छोटी समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं, जबकि करीब पांच महीने पहले नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निरीक्षण कर 10 दिन में समस्याओं को दूर करने के निर्देश थे। इसके बाद भी लिफ्ट के पावर बैकअप के लिए आए दो बड़े जेनरेटर का कनेक्शन लिफ्ट से नहीं किया गया। परिसर की सफाई में भी लापरवाही हो रही है। आवंटियों की शिकायत है कि फ्लैटों में सीलन आ रही है, झील का सुंदरीकरण अधूरा है, टावर एम थ्री और एम फोर में काम अधूरा है, टावरों के ऊपर से गुजरने वाले उड़ानों के लिए अलार्म लाइटें भी नहीं लगी हैं, आरडब्ल्यूए के गठन को लेकर एसओपी नहीं बनाई गई है। इन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को खबर छपी तो अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी किया।
अहाना सिटी में बदहाली।
अहाना सिटी में बदहाली।
अहाना सिटी में बदहाली।