लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित एक रुपये स्वच्छता अभियान के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर ग्राम पंचायत भदवाना के सचिव को नोटिस जारी किया गया है।
डीपीआरओ जितेंद्र गोंड ने बताया कि मलेरिया अधिकारी को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, यूजर चार्ज व संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया जाना था, लेकिन सचिव और ग्राम प्रधान उपस्थित नहीं मिले। इससे जांच नहीं हो सकी। इस पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने निर्देश दिए हैं कि अभियान से जुड़े सभी अभिलेख, कूड़ा गाड़ी संचालन के दस्तावेज व फोटो सहित जिला मलेरिया कार्यालय में प्रस्तुत कर सत्यापन कराएं। आदेश की अवहेलना पर संबंधित सचिव को जिम्मेदार माना जाएगा। साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिवों को कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था सुचारू रखने और वसूले गए यूजर चार्ज को ओएसआर खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं।