फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फाइल लटकाने पर तहसीलदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। झूलेलाल वाटिका आवंटन से जुड़ी फाइल मंजूरी के लिए देरी से भेजने के मामले में नगर निगम के संपत्ति विभाग के तहसीलदार को नोटिस जारी हुआ है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दी गई है। महापौर सुषमा खर्कवाल के नाराजगी जताने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामेश्वर प्रसाद की ओर से तहसीलदार अरविंद पांडेय को जारी नोटिस में कहा गया कि रैंबो सेवा ट्रस्ट को धार्मिक आयोजन के लिए झूलेलाल वाटिका आवंटन की पत्रावली में अनावश्यक देरी की गई। जांच में पाया गया कि फाइल अपर नगर आयुक्त स्तर से पास होने के बाद भी उनके सामने देरी से पेश की गई, जिससे समय से आवंटन नहीं किया जा सका। इसे लेकर मांगा गया स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया। इससे लगता है कि उच्चाधिकारियों की अवहेलना के साथ आपका अधीनस्थों पर नियंत्रण नहीं है। इस तरह की लापरवाही फिर हुई तो विभागीय कार्यवाही शुरू कर उच्चाधिकारियों को रिपोार्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें