फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के 'विभीषणों' पर सपा की नजर टेढ़ी

Sat, 30 Nov 2013 02:06 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की नजर एक मंत्री और दो विधायकों पर टेढ़ी हो गई है।
विज्ञापन


उन पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बयानबाजी कर अनुशासन तोड़ने का आरोप है।

पार्टी ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। एक विधायक ने प्रत्याशी की आलोचना की बात स्वीकार की है तो दूसरे ने राष्ट्रीय महासचिव से मतभेद की बात मानी है।

पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में जिन विधायकों को नोटिस दिए हैं, उनमें इसौली के एमएलए अबरार अहमद काफी दिनों से सुल्तानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी शकील अहमद के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी और उनके समर्थक पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दे चुके हैं। अबरार अहमद स्वीकारते हैं कि उन्होंने शकील का विरोध किया है और वरिष्ठ नेताओं को इसकी वजह भी बता चुके हैं।

पढ़ें-कर्मचारियों की नहीं, एक गुट की हड़ताल: चौधरी

वहीं, हरदोई जिले की गोपामऊ सीट से विधायक श्याम प्रकाश पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल पर निशाना साधते रहे हैं। वे सार्वजनिक तौर पर नरेश का विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व ने इसे ठीक नहीं माना और उन्हें नोटिस थमा दिया। श्यामप्रकाश कहते हैं कि नोटिस का जवाब दे दिया जाएगा।

होमगार्ड राज्यमंत्री नरेंद्र यादव को लेकर भी अनुशासनहीनता की शिकायतें आई हैं। अमृतपुर (फर्रुखाबाद) से विधायक यादव के बेटे सचिन को सपा ने पहले लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था।

पिछले दिनों उनकी जगह अलीगंज (एटा) के विधायक रामेश्वर यादव को फर्रुखाबाद से चुनावी जंग में उतार दिया गया।

आरोप है कि नरेंद्र यादव समर्थक अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। उन्होंने पार्टी के घोषित प्रत्याशी पर भी निशाना साधा है।

वहीं, सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक राज्यमंत्री और दो विधायकों को नोटिस दिए जाने की जानकारी से इन्कार किया है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें