फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात पंचायत सचिवों को नोटिस

Fri, 28 Jun 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के खातों में 1.48 करोड़ रुपये डंप है। इस कारण विकास कार्य नहीं हो सके। वहीं ग्राम पंचायतों में पेयजल, स्वच्छता और कायाकल्प की योजनाएं राह देख रही हैं। इसे लेकर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में तैनात सात सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


डीह ब्लाक की 15 ग्राम पंचायतों के 15वें केंद्रीय वित्त आयोग की टाइड और अनटाइड ग्रांट के एक करोड़ 48 लाख रुपये से पेयजल, स्वच्छता, कायाकल्प सहित अन्य विकास कार्य कराने थे। फरवरी में पैसा भेजा गया था। इससे इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य होने थे। इस पर ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिससे खातों में पैसा डंप है।
मामले में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी दीपचंद ने संबंधित सात ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि स्पष्टीकरण न देने पर जून का वेतन रोकने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें