फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धनग्न होने वाले विधायकों पर गिर सकती है गाज

Fri, 21 Feb 2014 08:52 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के दो विधायकों के अर्द्धनग्न होने की जांच विधानसभा की आचार-विचार कमेटी करेगी।
विज्ञापन


अपना दल की विधायक अनुप्रिया पटेल की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रकरण आचार-विचार समिति को भेज दिया है।

अनुप्रिया ने रालोद विधायकों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने और सदन में उनके माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि बकाया गन्ना मूल्य पर मुख्यमंत्री को सदन में वक्तव्य देना चाहिए।

अनुप्रिया ने कहा कि रालोद विधायकों ने जिस तरह अश्लील प्रदर्शन किया, वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। यह रालोद सदस्यों का पुरुषवादी, सामंती, असंवेदनशील और महिला विरोधी कृत्य है।
विज्ञापन


इस पर समूचे सदन की ओर से निंदा प्रस्ताव पेश किया जाना चाहिए। पूरे प्रकरण में संसदीय कार्यमंत्री से बेहतर हस्तक्षेप की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने भी निराश किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम में गन्ना किसानों की मांगों का वे पूर्ण समर्थन करती हैं लेकिन सदन में इस मसले पर मंत्री से वक्तव्य की मांग किए बगैर सुर्खियां बटोरने के लिए रालोद विधायकों की हरकत पर विरोध दर्ज कराती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें