फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने के उपाय न करने पर रेलवे के सीपीएम को नोटिस, दी चेतावनी

Wed, 02 Dec 2020 04:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में मानकनगर से उतरेठिया रेलवे लाइन दोहरीकरण के काम के दौरान वायु प्रदूषण रोकने के उपायों का पालन न किए जाने को लेकर यूपीपीसीबी ने मुख्य परियोजना प्रबंधक उत्तर रेलवे को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


इसमें चेतावनी दी गई है कि प्रदूषण रोकने के उपाय नहीं किए गए तो पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई जाएगी। 11 नवंबर को निरीक्षण के दौरान जारी नोटिस में निर्माण स्थल पर ग्रीन नेटकवर लगाने को कहा गया। साथ ही निर्माण सामग्री को ढकने, पानी का छिड़काव करने को कहा गया।

विज्ञापन

एक्यूआई पहुंचा 331

राजधानी में वायु प्रदूषण फिर बिगड़ रहा है। मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया। यह हवा की बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है। तालकटोरा का एक्यूआई 376 और लालबाग का 363 रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें