फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : निर्माण अधीक्षक, चीफ प्रोवोस्ट, लाइब्रेरियन समेत कई को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में मंच से कमियों को किया था उजागर, विवि प्रशासन ने उठाए सख्त कदम 
विज्ञापन


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में मंच से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिन कमियों को उजागर किया था, उसे लेकर लविवि प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर कुलसचिव ने सभी जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर निर्माण अधीक्षक डॉ. श्यामलेश तिवारी, चीफ प्रोवोस्ट प्रोफेसर आशीष अवस्थी, लाइब्रेरियन केया पांडेय, कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पुनीत मिश्रा समेत कई अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कुलसचिव का कहना है कि दीक्षांत से पूर्व जनभवन की टीम ने विवि का निरीक्षण किया था। उस दौरान टीम को कई खामियां मिली थीं। इसके बाद दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मंच से इन कमियों को उजागर भी किया था। उसी मामले में सभी जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर आख्या मांगी गई है। 
विज्ञापन



राज्यपाल ने इन कमियों को किया था उजागर 

- मेस शुरू न होने से गोल्डन जुबली और बीरबल साहनी छात्रावास में कुछ छात्र खुद खाना बना रहे थे। 

- पांच छात्रावासों में वाशिंग मशीन और 12 छात्रावासों में वाई-फाई की सुविधा नहीं।

-पनीर और दूध के प्रोडक्ट लोकल वेंडर से लिया जा रहा। 

-कंप्यूटर साइंस, वनस्पति विज्ञान विभाग और टैगोर लाइब्रेरी के सामने साफ-सफाई नहीं मिली।

-विवि में स्क्रैप काफी मात्रा में मौजूद था।

-फायर सेफ्टी के साधन काफी पुराने पाए गए थे। ज्यादातर की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। 

- कैंपस में पीने के शुद्ध पानी के लिए आरओ की सुविधा संतोषजनक नहीं थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें