फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली लिस्ट वायरल करने पर आईपीएस अमिताभ ठाकुर को नोटिस, 15 दिन में मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौली पुलिस की वसूली लिस्ट वायरल कर उसकी जांच की मांग करने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अमिताभ को अपना स्पष्टीकरण 15 दिन में देने को कहा गया है।

विज्ञापन


अमिताभ की पत्नी व एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने कहा कि शासन से जारी नोटिस में कहा गया है कि अमिताभ द्वारा सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन करते हुए तथ्यों को सार्वजनिक करना अनुचित आचरण की श्रेणी में आता है।

सतर्कता अधिष्ठान की जांच में अवैध वसूली तथा विभिन्न अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है। नूतन ने नोटिस को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन को अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, न कि भ्रष्टाचार सामने लाने वाले को प्रताड़ित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें