फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कामकाज का हिसाब देने में फेल 20 इंजीनियरों को थमाया नोटिस

विज्ञापन
बैठक लेते यूपीपीसीएल के अध्यक्ष।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में गर्मियों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में चार महीने के कामकाज का हिसाब देने में नाकाम रहे 20 इंजीनियरों के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इनमें चार अधीक्षण अभियंता (एसई) और सात अधिशासी अभियंता (ईई) शामिल हैं।
विज्ञापन




अध्यक्ष ने एक नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक की बिलिंग, राजस्व वसूली और सुधार कार्यों की समीक्षा की। बिलिंग और राजस्व वसूली में लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी (मध्य जोन), गीता आनंद (जानकीपुरम जोन) और प्रेमलता सिंह (गोमतीनगर जोन) को नोटिस जारी किया गया। बिजली चोरी के खिलाफ जुर्माना वसूलने में नाकाम रहने पर अधिशासी अभियंता अंबरीश कुमार शुक्ला (अमौसी) और अजय कुमार (जानकीपुरम) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।



बिजनेस प्लान के कार्य समय पर पूरे न करने के कारण अमौसी जोन के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार यादव और उनकी टीम के पांच अधिशासी अभियंताओं सहित अधीनस्थ इंजीनियरों को चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए। बैठक में मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल, निदेशक हरीश बंसल सहित मुख्य अभियंता राम कुमार, वीपी सिंह, रवि अग्रवाल और सुशील गर्ग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


31 मार्च तक काम नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई



डॉ. गोयल ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 31 मार्च तक बिजनेस प्लान के अधूरे कार्य पूरे नहीं हुए, तो सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर इससे भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।







2 घंटे में दूर हो शिकायत, वरना नपेंगे अधिकारी



अध्यक्ष ने कहा कि गर्मी समय से पहले दस्तक दे चुकी है। ऐसे में 1912 पर दर्ज होने वाली बिजली संकट की हर शिकायत का 2 घंटे के भीतर समाधान होना चाहिए। लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें