फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवकाश के दिन भी काम करने वाले सात वकीलों और उपनिबंधक को नोटिस

विज्ञापन
रविवार को अवैध चैंबर तोड़ने के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। अवैध चैंबर तोड़ने और लाठीचार्ज से नाराज वकीलों के तीन दिन अवकाश पर रहने के बावजूद सोमवार को तहसील में काम करने वाले सात अधिवक्ताओं और उप निबंधक को बीकेटी बार एसोसिएशन ने नोटिस जारी किया है। इन्हें तीन दिन में जवाब देना होगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के तहत नगर निगम ने रविवार को जिला कोर्ट के आसपास सौ अवैध चैंबरों को तोड़ दिया था। इस दौरान वकीलों के पथराव करने पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया था। इस बात से नाराज होकर सेंट्रल और लखनऊ बार एसोसिएशन ने तीन दिन तक वकीलों के अवकाश पर रहने की घोषणा की थी। इसी के तहत सोमवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट में सभी दफ्तरों को बंद करा दिया था। प्रदर्शन भी किया था, मगर बीकेटी तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री के काम होते रहे। इसकी जानकारी होने पर बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह और महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में काम करने वाले सात वकीलों और उप निबंधक को नोटिस जारी किया गया। यह भी निर्णय हुआ कि बुधवार को भी सभी अधिवक्ता अपनी मांगों पर डटे रहेंगे। काले फीता बांधकर उप निबंधक और सभी कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा।

रविवार को अवैध चैंबर तोड़ने के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज।

रविवार को अवैध चैंबर तोड़ने के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज।

रविवार को अवैध चैंबर तोड़ने के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज।

रविवार को अवैध चैंबर तोड़ने के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज।

रविवार को अवैध चैंबर तोड़ने के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज।

रविवार को अवैध चैंबर तोड़ने के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें