फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: योजनाओं के लक्ष्य में प्रगति कम मिलने पर नोटिस जारी

Fri, 30 Aug 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य में प्रगति कम मिलने सीएचसी अधीक्षक सहित कार्यक्रम सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किया साथ ही वेतन भी रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने घर घर भ्रमण कार्यक्रम के तहत लक्ष्य कम मिलने पर बीसीपीएम मोहम्मद वसीम को कारण बताओ नोटिस जारी करने व अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। साथ ही सीएचसी इकौना के अधीक्षक को भी लक्ष्य में प्रगति कम होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
एचबीएनसी / एनएचएम सुपरेटिव सुपरविजन के तहत मोहम्मद हन्नान का माह मई, जून में लक्ष्य शून्य मिला। इस पर उनका दो माह का वेतन बाधित करने व कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीपीएम के क्षेत्र भ्रमण न किए जाने पर उनका 15 दिन का वेतन बाधित करने व कारण बताओ नोटिस के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम कहा कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाए। डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की 7वीं रैंक है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में तेजी लाकर सुधार लाएं। इससे जिले की रैंकिंग को सुधारा जा सके। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डा.एपी सिंह, सीएमएस डाॅ. राम गोपाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें