श्रावस्ती। जिले में आए दिन हो रही बरसात व उसके बाद निकलने वाली धूप से संक्रामक रोग का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के तीन व वायरल फीवर के पांच मरीज भर्ती कराए गए। इसके साथ ही नौ लोगों का त्वचा संबंधी बीमारी का इलाज कराया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुक्रवार को उल्टी-दस्त के मरीजों में महदेईया निवासी भगरानी (45) व संभारपुरवा निवासी शिवकुमार (25), भिठुहिरिया के दीपक (10) शामिल रहे। इसके साथ पांच लोगों को वायरल फीवर, नौ लोगों त्वचा संबंधी समस्या लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। जिन्हें इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया। (संवाद)