फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एडेड ही नहीं राजकीय विद्यालयों के भी ऑफलाइन तबादले फंसे, विभाग पर उम्मीद की नजरें लगाए सैकड़ों शिक्षक

Tue, 01 Jul 2025 08:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में एडेड ही नहीं राजकीय विद्यालयों के भी ऑफलाइन तबादले फंसे हैं। अब सैकड़ों शिक्षक विभाग की तरफ उम्मीद की नजरें लगाए देख रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कई विभागों में इस बार के तबादले चर्चा का विषय बने हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग भी इससे अछूता नहीं रह पाया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) ही नहीं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी ऑफलाइन तबादले फंसे हुए हैं। जबकि सैकड़ों शिक्षक इसके लिए विभाग की तरफ देख रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडेड कॉलेजों में 1700 से अधिक शिक्षकों ने ऑफलाइन तबादले के लिए आवेदन किया था। पूर्व में विभाग ने आश्वस्त भी किया कि ऑफलाइन तबादले पूरे किए जाएंगे। इस वजह से काफी कम शिक्षकों ने ऑनलाइन तबादले में रुचि ली। मात्र 360 शिक्षकों के ही ऑनलाइन तबादले हुए हैं। जबकि काफी शिक्षकों के आवेदन की प्रक्रिया प्रबंधकों की वजह से अधूरी रह गई।

एक साल इंतजार करना पड़ेगा

आरोप है कि प्रबंधकों ने उनको एनओसी ही नहीं दी। दूसरी तरफ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी कुछ शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑफलाइन आवेदन किए हैं। किंतु निर्धारित समय बीतने के बाद अब इन शिक्षकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब अगर उनके तबादले नहीं हुए तो एक साल इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें