महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि प्रदेश के लोंगो की सोच में बदलाव लाने का मिशन है। उन्होंने प्रदेश वासियों का आह्वान किया कि महिलाओं व बच्चों के प्रति ‘हिंसा को सहें नहीं, बल्कि 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन, 1090 वीमेन पावरलाइन तथा डायल 112 पर पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि महिला व बाल हिंसा तथा बालश्रम जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा तंत्र बनाने की जरूरत है।