फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर से होगी बीएड काउंसलिंग

Mon, 19 Oct 2020 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीएड - फोटो : file photo
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020  की काउंसलिंग अब 19 नवंबर से होगी। विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। मंगलवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी हो सकता है। प्रदेश भर के बीएड कालेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग 19 अक्तूबर से शुरू होनी थी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अभी भी स्नातक अंतिम वर्ष के रिजल्ट जारी न होने की वजह से कार्यक्रम एक महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है। काउंसलिंग स्थगित होने का यह दूसरा मौका था। पहले यह काउंसलिंग 21 सितंबर से शुरू होनी थी जिसे बदलकर 19 अक्तूबर किया गया था। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त को हुआ था। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 5 सितंबर को जारी किया गया था। दो लाख से ज्यादा सीट के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 3,57,701 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें