फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लड़कियां ही नहीं, लड़के भी हों रसोई कार्य में दक्ष

विज्ञापन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने रविवार को बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए संस्कारशाला कार्यक्रम
विज्ञापन
लखनऊ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने रविवार को बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन कॉलोनी स्थित आश्रम में किया। इसका उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें भारतीय जीवनशैली के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराना था। संस्थान की संयोजिका साध्वी ऋतु भारती ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को अपने छोटे गृह कार्य स्वयं करना सिखाया गया। उन्हें रसोई में बड़ों की सहायता करने के तरीके भी बताए गए। इस दौरान लड़कों और लड़कियों दोनों को रसोई के कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। खेल और क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों को रसोई घर की स्वच्छता का महत्व समझाया गया। साध्वी शालिनी भारती ने बच्चों को अपनी दिनचर्या और भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने भारतीय जीवनशैली, स्वच्छता, बड़ों का आदर करने और भोजन के बाद उनकी सेवा करने जैसे मूल्यों पर जोर दिया। अभिभावकों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें