फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्तन में हर गांठ कैंसर नहीं होती, बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में शामिल लोग
विज्ञापन
लखनऊ। अमर उजाला की ओर से अपराजिता के तहत ब्रेकिंग द साइलेंस ऑन ब्रेस्ट कैंसर विषय पर बुधवार को चौक स्थित खुनखुन जी पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्वीन मेरी हॉस्पिटल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुजाता देव ने छात्राओं को स्तन कैंसर के बारे में विस्तार से बताने के साथ ही उपचार के तरीके भी बताए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है कि स्तन में अगर कोई गांठ महसूस हो रही है तो यह जरूरी नहीं कि वह कैंसर ही हो। कहा, ऐसे में चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन

डॉ. सुजाता देव ने कहा कि अगर किसी भी महिला या युवती को स्तन में गांठ महसूस होती है तो इसकी प्रारंभिक जांच वे अपने घर पर भी कर सकती हैं। इसके लिए पीरियड्स खत्म होने के 5-7 दिन बाद का समय सबसे उपयुक्त होता है क्योंकि इस दौरान हार्मोनल बदलाव कम होते हैं। अगर पीरियड्स नहीं आते हैं तो (मेनोपॉज के बाद) हर महीने की एक निश्चित तारीख को जांचें। उन्होंने बताया कि आईने के सामने खड़ी हों और अपने कंधे सीधे रखें और दोनों हाथों को कमर पर कसकर रखें। आईने में देखें कि क्या दोनों स्तनों के आकार, आकृति या रंग में कोई बदलाव है। यह भी देखें कि त्वचा पर कोई सिकुड़न, दाने, सूजन या लालिमा तो नहीं है। अपने हाथों को सिर के ऊपर उठाकर भी यही बदलाव चेक करें।
डॉ. सुजाता देव ने कहा कि पीठ के बल लेट जाएं। जिस तरफ के स्तन की जांच करनी है, उस तरफ का हाथ सिर के पीछे रख लें। दूसरे हाथ की तीन मध्यम अंगुलियों के पोरों से गोल-गोल घुमाते हुए स्तन की जांच करें। यह भी देखें कि कोई असामान्य द्रव, पानी या खून जैसा स्राव तो नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गांठ में दर्द है और स्थिति असामान्य लग रही है तो तुरंत बिना देर किए विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि 40 साल से ऊपर की महिलाओं को जांच के लिए प्रत्येक तीन साल में मेमोग्राफी करानी चाहिए। इस दौरान खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंशु केडिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं और शिक्षिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


नर्सिंग छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नर्सिंग छात्राओं ने स्तन कैंसर के प्रति वहां मौजूद महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया। नर्सिंग छात्राओं में रोशनी राय, वंदना यादव, स्मृति राठौड़, आस्था सिंह, रश्मि चौधरी, कात्यायनी गुप्ता और श्रेया सिंह ने अपने अभिनय से नुक्कड़ नाटक में जान डाल दी। इसके अलावा क्वीनमेरी हॉस्पिटल से काउंसलर सौम्या सिंह और सृष्टि राव ने भी आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

अपराजिता कार्यक्रम में शामिल लोग

अपराजिता कार्यक्रम में शामिल लोग

अपराजिता कार्यक्रम में शामिल लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें