एलटी ग्रेड शिक्षकों के भर्ती की राह आसान नहीं है। एक-एक सीट के सैकड़ों दावेदार हैं। लखनऊ मंडल में ही 471 पदों के लिए 2,67,571 आवेदन पत्र आए हैं।
यानी एक सीट के 568 दावेदार हैं। शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने एलटी भर्ती के लिए मेरिट बनाने का फॉर्मूला भी तय कर दिया।
एलटी ग्रेड के प्रदेश भर में 6,645 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। मंडलवार होने वाली भर्ती में 28 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
इसके बाद 15 दिसंबर तक काउंसलिंग होगी। 23 दिसंबर तक एलटी शिक्षकों को नियुक्तियां प्रदान कर दी जाएंगी।