फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ की दुकान से पार की नाक की कील

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी महिला।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के भूतनाथ बाजार में बृहस्पतिवार को सराफ की दुकान से महिला टप्पेबाज ने दस हजार रुपये की सोने की नाक की कील पार कर दी। उसकी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसकी मदद से गाजीपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज राकेश वर्मा के मुताबिक जय कुमार की रिद्धि सिद्धि ज्वैलर्स नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान पर थे। करीब 6:15 बजे दुकान में आई एक महिला ने सोने के झुमके और नाक की कील दिखाने को कहा। जय एक ट्रे में जेवर दिखाने लगे। इस बीच कुछ और ग्राहक भी आ गए। महिला ने और डिजाइन दिखाने को कहा। जय का ध्यान भटकाने के लिए उसने नाक की कील जमीन पर गिरा दी। फिर वह झुकी और बिना कुछ खरीदारी किए ही कील लेकर निकल गई। जेवर समेटने पर जय को एक कील कम मिली। संदेह होने पर फुटेज देखी तो वारदात का पता चला। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें