उत्तर रेलवे होली पर घरों से वापसी के लिये कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें 5 स्पेशल गाड़ियां लखनऊ से संचालित जो कि दिल्ली के चार और मुंबई के लिये एक गाड़ी शामिल है। वहीं, 8 स्पेशल गाड़ियां लखनऊ में रोककर चलाई जा रही हैं।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, 04404 आनंदविहार-लखनऊ प्रत्येक शुक्रवार को 25 मार्च तक, 04404 लखनऊ-आनंदविहार हर रविवार को 27 मार्च तक, 04406 नई दिल्ली-लखनऊ हर शनिवार को 26 मार्च तक, 04405 लखनऊ-नई दिल्ली हर शनिवार को 26 मार्च तक चलेंगी।
इसके अतिरिक्त कई दिशाओं से संचालित होकर राजधानी होकर जाने वाली ट्रेन नंबर 05115 छपरा-आनंदविहार हर गुरुवार को 27 अप्रैल तक, 05116 आनंदविहार-छपरा प्रत्येक शुक्रवार को 24 अप्रैल तक, 02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल प्रत्येक गुरुवार को 31 मार्च तक,
02534 बांद्रा टर्मिनल- गोरखपुर प्रत्येक रविवार को, 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर हर शुक्रवार को 31 मार्च तक, 04923 गोरखपुर-चण्डीगढ़ प्रत्येक शुक्रवार को एक अप्रैल को, 04998 भटिण्डा-वाराणसी प्रत्येक रविवार को 27 मार्च तक,
04997 वाराणसी-भटिंडा प्रत्येक सोमवार को 28 मार्च तक, 04408 दिल्ली-दरभंगा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 29 मार्च तक, 04407 दरभंगा-दिल्ली प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 30 मार्च तक संचालित की जा रही है।