लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर फरवरी में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 57,771 पेनाल्टी केस दर्ज किए गए। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि फरवरी में राजस्व अर्जन के क्षेत्र में भी मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पेनाल्टी मद से 3,90,68,549 रुपये की आय हुई है, जोकि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 10.85% अधिक है। यह सफलता टिकट जांच स्टाफ की सतर्कता, समर्पण एवं सघन अभियान का परिणाम है। डीआरएम ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों व टिकट जांच कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही निर्देशित किया कि बगैर टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाते रहें।