फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे की अनुकंपा अदालत 18 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से 18 दिसंबर को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय सभागार में सुबह 11 बजे अनुकंपा अदालत लगाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुकंपा अदालत में मृतक, चिकित्सकीय रूप से अक्षम, लापता रेलकर्मियों के आश्रित प्रतिवेदन कर सकते हैं। इसमें कर्मचारी का विवरण, अनुकंपा नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी का विवरण, मृत्यु, चिकित्सकीय अक्षमता, लापता के दावों के संबंध में 10 दिसंबर तक आवेदन जमा करने होंगे। अपने प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में संलग्न दस्तावेजों सहित दो प्रतियों में इजीआरएस केंद्र (एकल परिवाद निवारण खिड़की सिस्टम कक्ष), मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, 10 अशोक मार्ग हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर भेजें। प्रतिवेदनों को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर लॉगइन कर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें