फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम एकता देखनी है तो कानपुर देहात आकर देखें आमिर

Tue, 01 Dec 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवली (कानपुर देहात)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में प्रशंसा पाने वाली शिवली के बैरी दरियाव गांव की नूरजहां ने आमिर खान के असहिष्णुता संबंधी बयान पर कहा है कि आमिर खान को कानपुर देहात आकर हिंदू-मुस्लिम के बीच भाईचारा देखना चाहिए।
विज्ञापन


आमिर की पत्नी को भले ही देश के हालात से डर लगता हो लेकिन मैं तो घर के बाहर सड़क किनारे छप्पर के नीचे रात-दिन बैठती हूं। चारों ओर हिंदू रहते हैं पर मुझे तो डर नहीं लगता। मुझे सब सम्मान से चाची कहते हैं। भारत सबसे अच्छा देश है।

मुझे नहीं लगता कि हिंदुस्तान का माहौल इतना खराब है कि लोग देश छोड़कर जाने लगें। नरेंद्र मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है। सही दिशा में कामकर सरकार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने की थी नूरजहां की तारीफ

बता दें कि 70 वर्षीय नूरजहां ने श्रमिक भारती संस्था के सहयोग से अपने घर के बाहरी कमरे में छोटा सोलर प्लांट स्थापित किया था, जिसमें पांच पैनल घर की छत पर लगे हैं।

वह इसी सोलर प्लांट से सोलर लालटेन चार्ज करके गांव वालों को बांटती हैं। नूरजहां 50 घरों में इन्हीं सोलर लालटेन से उजाला फैलाती हैं।

इस काम के लिए रविवार को प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ की थी। सोमवार को ‘अमर उजाला’ में नूरजहां का समाचार प्रकाशित होने पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

गांव वालों ने नूरजहां को खबर पढ़कर सुनाई तो उनके चेहरे पर हंसी तैर गई। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। नूरजहां ने कहा कि आज भी उन्हें और उनके बेटों को पढ़ाई न कर पाने का अफसोस है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें