फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले आठ दिनों तक नहीं दौड़ेंगी ये ट्रेनें

Tue, 24 Sep 2013 08:15 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर और लखनऊ के बीच रेल नेटवर्क तेज करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


29 सितंबर से गोरखपुर रेलवे स्टेशन के तीन अतिरिक्त प्लेटफार्म शुरू करने के लिए यार्ड रिमॉडलिंग व नॉन इंटरलाकिंग का काम शुरू किया जाएगा। ये काम छह अक्तूबर तक चलेगा।

इसके चलते गोरखपुर-लखनऊ के बीच सबसे अधिक भीड़ वाली ट्रेन 12531/32 गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 सितंबर से छह अक्तूबर तक रद्द रहेगी, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते से निरस्त किया जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को इस मेगा ब्लॉक की तैयारियों को लेकर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के परिचालन और वाणिज्य से जुड़े अधिकारियों ने मंथन किया।

ट्रेन संख्या 15107 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस दो व चार अक्तूबर को छपरा से नहीं चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 15108 दो व चार अक्तूबर को मथुरा से नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 19601 पांच अक्तूबर को अजमेर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 19602 सात अक्तूबर को न्यू जलपाईगुड़ी से लखनऊ के रास्ते अजमेर के लिए नहीं चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 15279 सहरसा-आदर्शनगर दिल्ली एक्सप्रेस तीन व छह अक्तूबर को, जबकि ट्रेन 15280 आदर्शनगर दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस दिल्ली से चार व सात अक्तूबर को नहीं चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें