फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चुनाव के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन

Sun, 15 Nov 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। पहले चरण में 74 जिलों के 221 ब्लॉकों के 15,646 ग्राम पंचायतों व 1,97,885 ग्राम पंचायत वार्ड के सदस्यों के चुनाव होने हैं। नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए निर्धारित समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। नामांकन सुबह आठ से शाम चार बजे तक चलेगा। नामांकन प्रक्रिया सोमवार व मंगलवार दो दिन चलेगी।

18 व 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 नवंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसी दिन चुनाव चिह्न वितरित होंगे। पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक होगा।
विज्ञापन


आयोग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पूरी चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और आदर्श आचार संहिता को कड़ाई से लागू करने के लिए कहा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां देखें, पहले चरण का लेखाजोखा

प्रधानी चुनाव : पहला चरण
कुल जिले--74
ब्लॉक--221
ग्राम पंचायत--15,646
ग्राम पंचायत वार्ड-1,97,885
मतदान केंद्र-20,935

मतदान स्थल-47,303
पुरुष मतदाता-1,58,74,123
महिला मतदाता-1,38,94,587
कुल मतदाता-2,97,68,710

वाराणसी जोन की समीक्षा आज
प्रधानी चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग सोमवार को वाराणसी जोन की समीक्षा करेगा। आयोग ने इस जोन के सभी डीएम, एसएसपी के अलावा आईजी-डीआईजी को बुलाया है। 17 नवंबर को लखनऊ जोन की समीक्षा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें