फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेस्ट आइडिया प्रतियोगिता के लिए 15 से नामांकन, चयनित छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बेस्ट आइडिया कम्पटीशन के लिए ऑनलाइन नामांकन 15 जून से शुरू होंगे। इसमें सीआईएससीई, सीबीएसई के साथ बोर्ड से जुड़े स्कूलों के कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) की ओर से प्रतिवर्ष कक्षा छह से 10 तक के सभी बोर्ड के विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। इस साल इसकी शुरुआत 15 जून से हो रही है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक का आदेश मिलने के बाद जेडी माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल के लखनऊ सहित लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। स्कूलों से अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


इस तरह होंगे आवेदन
सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल https://online-inspire.gov.in पर बनी अपनी स्कूल आईडी को लॉगिन कर प्रत्येक शाखा से अधिकतम पांच बच्चों के नामांकन करवा सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। इसमें छात्र का आइडिया वैज्ञानिक नवाचार के लिए होना चाहिए।

नामांकन के बाद जिला स्तरीय स्तरीय प्रदर्शनी में चयन होने पर प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को केंद्र सरकार की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप दस हजार रुपये बैंक खाते में दिए जाते हैं। इससे छात्र बेस्ट आइडिया प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देकर आगे के कम्पटीशन में भाग लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें