फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में लक्ष्य से 28 लाख कम बच्चों का हुआ नामांकन

Thu, 01 Aug 2019 10:31 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बुधवार तक 1 करोड़ 52 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन किया गया, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग अब भी 1.80 करोड़ लाख बच्चे नामांकित करने के लक्ष्य से करीब 28 लाख पीछे है।

विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2018-19 में परिषद के 1 लाख 58 हजार 914 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1 करोड़ 57 लाख 90 हजार बच्चे नामांकित थे। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में इनकी संख्या 1.80 करोड़ करने का निर्णय लिया था। 

निदेशालय ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नामांकन का लक्ष्य भी दिया है। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग ने 1 से 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया गया। 31 जुलाई तक परिषदीय स्कूलों में 1 करोड़ 52 लाख 13 हजार 446 बच्चे नामांकित हुए हैं। यह संख्या पिछले साल हुए नामांकन से भी कम है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का मानना है कि 30 अगस्त तक नामांकन किए जाएंगे। तब तक लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने सभी बीएसए को नामांकन का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में लक्ष्य पूरा नहीं होगा, वहां के बीएसए की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें