फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जिला पंचायत सदस्य के लिए 6310 ने भरा पर्चा

Tue, 29 Sep 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन 6310 लोगों ने जिला पंचायत सदस्यों के पद पर नामांकन किया।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर 44651 लोगों ने नामांकन किया। यह प्रक्रिया मंगलवार तक चलेगी।

पहले चरण में सभी 74 जिलों के 218 ब्लॉकों के 921 जिला पंचायत वार्ड व 20022 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होना है। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर व एक अक्तूबर को होगी। तीन अक्तूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित होंगे। मतदान नौ अक्तूबर को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार जिलों में हुए नामांकन की संख्या अपनी वेबसाइट पर अपडेट की। अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि नामांकन के बाद सभी जिलों के अफसरों ने अपने यहां इसको सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन फीड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की छंटनी व नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों का विवरण ऑनलाइन होगा। यानी हर एक व्यक्ति चुनाव लड़ने वाले अपने प्रत्याशियों के बारे में एक क्लिक में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आयोग के अफसरों का दावा है कि ज्यादातर जगह नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें