फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नामित पार्षदों ने मांगे अधिकार महापौर को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा के नामित पार्षद अखिलेश गिरि ने नामित पार्षदों को विकास कार्य कराने के अधिकार न मिलने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नामित हुए करीब दो महीने हो गए हैं, लेकिन उन्हें क्षेत्र में विकास कार्य कराने का कोई अधिकार नहीं मिला है। नामित पार्षद 22 मार्च को हुई नगर निगम सदन की बैठक में भी यह मुद्दा उठा चुके हैं। अब फिर से महापौर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अखिलेश ने बताया कि क्षेत्र के लोग आए दिन विकास कार्य कराने की मांग करते हैं। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार होने से नामित पार्षद जनसमस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। हालांकि, नामित पार्षद पानी, सीवर, सड़क और नाली जैसी समस्याओं का निस्तारण नहीं करवा पा रहे हैं।
उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से हस्तक्षेप की अपील की है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी निवेदन किया गया है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा, राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को भी पत्र लिखा है। गिरि ने मांग की है कि नामित पार्षदों को भी अपने क्षेत्र में विकास कराने के लिए पूर्ण अधिकार मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें