नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा में निजी कंपनी के कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर हिंसा भड़काने वाली पोस्ट डालने वालों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने अब तक 7 एफआईआर दर्ज करने के साथ 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही एसटीएफ को दिल्ली के कुछ संगठनों की इसमें संलिप्तता के सुराग मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।