फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी, विवि-कॉलेजों में की गई तैनाती; पढ़ें पूरी खबर

Sat, 20 Dec 2025 01:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में नोडल अधिकारी आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे। विवि-कॉलेजों में इनकी तैनाती कर दी गई। इसके लिए यूजीसी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आवारा कुत्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को आवारा कुत्तों से बचाव के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में आवारा कुत्तों की निगरानी व इससे बचाव की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में एकेटीयू समेत कई विश्वविद्यालयों व कॉलेजों ने इसकी व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती की है। ये अधिकारी परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आवारा कुत्तों की आवाजाही पर निगरानी रखेगा। इतना ही नहीं नोडल अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर भी संस्थान के मुख्य गेट पर प्रदर्शित करना होगा।

इसकी जानकारी निकायों को भी दी जाएगी। दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बीएसए को पत्र जारी कर अपने ऐसे संस्थानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है, जहां कुत्तों से बचाव की व्यवस्था करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें