विकास विभाग के कर्मचारी संगठनों ने सोमवार से सभी ब्लॉक
कार्यालयों में कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है।
कर्मचारी संयुक्त रूप
से बीकेटी के बीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए गैर जिला तबादला की मांग
पर अडिग हैं। इस मुद्दे पर एक माह से लामबंद कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि
मंडल शनिवार को सीडीओ से मिला था।
कार्रवाई पर सहमति न बनने के बाद रविवार
को ग्राम विकास अधिकार संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।
संघ
के अध्यक्ष आलोक चौधरी ने बताया कि पूर्व में हुई अधिकारियों के साथ बैठक
में बीडीओ के कार्य व्यवहार में सुधार के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया
था। इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।