फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी में नहीं अल्ट्रासाउंड मशीन, निजी केंद्रों का ही सहारा

Sun, 19 May 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संचालित किसी भी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। ऐसे में जरूरतमंदों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि सीएचसी से जांच के लिए एक-एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को संबद्ध किया गया है। जहां पर सिर्फ गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास नाकाफी हैं। जिले में संचालित सभी आठ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। जबकि इन सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आते हैं। इसमें से कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चिकित्सकों की ओर से सलाह दी जाती है। लेकिन सीएचसी पर इसकी सुविधा उपलब्ध न होने के कारण लोगों को निजी केंद्रों से जांच करानी पड़ रही है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को संबद्ध किया गया है।
महीने में चार बार मिलती है निशुल्क जांच की सुविधा
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को सुविधा देने के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सीएचसी से संबद्ध किए गए हैं। जहां माह के एक, नौ, 16 व 24 तारीख को ही गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाती है। इसके लिए विभाग की ओर से प्रति मरीज 300 रुपये का भुगतान उन्हें किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें