फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंगा में कूदने वाले व्यक्ति का सुराग नहीं

Fri, 23 Aug 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। गंगा में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। बृहस्पतिवार को भी गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम खोजती रही। थाना क्षेत्र के मलके गांव निवासी प्रसादी (55) ने मंगलवार शाम गेगासो पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाल शिव शंकर सिंह ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में जाल डलवाया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इस पर बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम ने गेगासो से डलमऊ के बीच तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चल सका। वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार डलमऊ से गेगासो के बीच तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें