फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मोटरसाइकिल पर नहीं लगेगा टोल, यूपीडा ने वापस लिया प्रस्ताव

Tue, 09 Jan 2018 01:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मोटरसाइकिल के लिए टोल टैक्स नहीं देना होगा। राज्य सरकार की नाराजगी के बाद यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मोटरसाइकिल पर टोल टैक्स वसूली का प्रस्ताव वापस ले लिया है। बता दें, इस एक्सप्रेस-वे पर 15 जनवरी से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी है।

विज्ञापन


बता दें, यूपीडा ने इस एक्सप्रेस-वे पर मोटरसाइकिल के लिए 285 रुपये टोल टैक्स (एक तरफा) वसूलने का प्रस्ताव किया था। रविवार को इस बाबत खबर प्रकाशित होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर बड़े मार्गों पर छोटों लोगों के चलने का अधिकार छीनने का आरोप लगाया।

वहीं, इस संबंध में आम लोगों की आपत्ति की खबरें भी सरकार तक पहुंची। इस पर राज्य सरकार ने रविवार रात यूपीडा के अफसरों से टोल टैक्स की दरों पर निर्णय होने से पहले सार्वजनिक करने पर नाराजगी जताई। इसके बाद यूपीडा के अफसरों ने देर रात बैठक कर टोल टैक्स की प्रस्तावित दरों की समीक्षा की। यूपीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश अवस्थी ने सोमवार को बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मोटरसाइकिल पर टोल टैक्स नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2010 में निर्धारित टोल टैक्स दरों के मुताबिक कार पर एक तरफा टोल टैक्स 780 रुपये हो रहा था। इसे संशोधित कर 570 रुपये करने का प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन

रांग साइड ट्रैफिक रोकना यूपीडा के लिए बड़ी चुनौती

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
एक्सप्रेस-वे पर यू-टर्न व कट कम होने के चलते कार व ट्रक चालक रांग साइड चल रहे हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान हो रही दुर्घटनाओं को रोकना यूपीडा के लिए बड़ी चुनौती है।

ट्रकों का संचालन नहीं करने देने का सुझाव
यूपीडा को बड़ी संख्या में लोगों ने इस एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों का संचालन नहीं करने का सुझाव दिया है। लोगों का मानना है कि कारों की तुलना में ट्रक कम स्पीड में चलेंगे। ऐसे में ओवरटेक के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। वहीं, कुछ लोगों ने यूपीडा को एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा पर ड्राइवरों के लिए निशुल्क चाय-कॉफी की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया है। जिससे ड्राइवरों की नींद उड़ जाए और दुर्घटनाएं कम हो।

रिकॉर्ड समय में पूरे कराए अधूरे कार्य : सीईओ
यूपीडा के सीईओ ने बताया कि अप्रैल 2017 तक इस एक्सप्रेस-वे पर काफी कार्य अधूरे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपीडा ने महज नौ महीने अधिकांश कार्य पूरे करा लिए। सीईओ ने कहा कि शेष कार्यों को 15 जनवरी तक पूरा करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें