एक्सप्रेस-वे पर यू-टर्न व कट कम होने के चलते कार व ट्रक चालक रांग साइड चल रहे हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान हो रही दुर्घटनाओं को रोकना यूपीडा के लिए बड़ी चुनौती है।
ट्रकों का संचालन नहीं करने देने का सुझाव
यूपीडा को बड़ी संख्या में लोगों ने इस एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों का संचालन नहीं करने का सुझाव दिया है। लोगों का मानना है कि कारों की तुलना में ट्रक कम स्पीड में चलेंगे। ऐसे में ओवरटेक के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। वहीं, कुछ लोगों ने यूपीडा को एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा पर ड्राइवरों के लिए निशुल्क चाय-कॉफी की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया है। जिससे ड्राइवरों की नींद उड़ जाए और दुर्घटनाएं कम हो।
रिकॉर्ड समय में पूरे कराए अधूरे कार्य : सीईओ
यूपीडा के सीईओ ने बताया कि अप्रैल 2017 तक इस एक्सप्रेस-वे पर काफी कार्य अधूरे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपीडा ने महज नौ महीने अधिकांश कार्य पूरे करा लिए। सीईओ ने कहा कि शेष कार्यों को 15 जनवरी तक पूरा करा दिया जाएगा।